शाहपुरा: बिल्हा ग्राम पंचायत की महिलाओं ने भेड़ाघाट थाने में अवैध शराब बिक्री की शिकायत की
महिलाओं ने शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि मीरगंज शराब दुकान से अवैध शराब बिक रही है और पुलिस की मिलीभगत से कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उनका कहना है कि शराब माफिया और पुलिस की सांठगांठ से उन्हें धमकाया जा रहा है। महिलाओं ने एक वीडियो भी दिखाया जिसमें मीरगंज शराब दुकान का कर्मचारी मोनू सेन बोरी में शराब लेकर थाने के अंदर जा रहा है।