पिपरा: सरैया पंचायत के पुनपुन उद्गम स्थल कुंड पर श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Pipra, Palamu | Apr 19, 2026 पिपरा प्रखंड अंतर्गत सरैया पंचायत स्थित पुनपुन उद्गम स्थल पर आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन पूरे धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ जारी है। यज्ञ का आज दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती दिखी। यह महायज्ञ 18 से 24 अप्रैल तक चलेगा और पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है। महायज्ञ के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई।