दुल्हिन बाज़ार: दुल्हिनबाजार पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से शराब पी कर हंगामा करने के मामले में 6लोगों को किया गिरफ्तार
दुल्हिनबाजार पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से शराब पी कर हंगामा करने के आरोप में 6लोगों को गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही थी तभी विभिन्न जगहों पर लोगो को हंगामा करते देखा। जिसके बाद पुलिस ने सभी को थाना लाकर ब्रेथएनलाइजर से जांच किया सब के शराब पीने कि पुष्टि हुई सभी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया गया है