भदेसर: भदेसर उपखंड के गांव आसावरा माता में चोर बेखौफ, ग्रामीणों का धैर्य टूटा, भदेसर से जिला मुख्यालय तक गूंजा आक्रोश
ग्रामीणों ने मंगलवार शाम 6 बजे बताया कि आसावरा माता गांव में पिछले एक वर्ष में चार बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों में गुस्सा उबाल पर है। जैन समाज अध्यक्ष अरुण पटवा और वार्ड पंच हीरालाल नवलखा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी रजनी मीणा को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के नाम