खुरई: खुरई जेल में बंद कैदी से मिलने आए एक युवक पर किया गया जानलेवा हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Khurai, Sagar | Feb 16, 2024 खुरई जेल में बंद दोस्त से मिलने आए बीना निवासी युवक पर दो बाइकों पर आए 6 युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते आरोपी रोहित अहिरवार ने साहिल खान पर गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद एक आरोपी ने पीछे से पाइप फेंककर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने 6 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।