खुरई: जनपद कार्यालय में सीईओ मीना कश्यप ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की उपस्थिति में हितग्राही मूलक शिविर का किया आयोजन
Khurai, Sagar | Feb 14, 2024 जनपद पंचायत कार्यालय में बुधवार को सीईओ मीना कश्यप ने अध्यक्ष जमना प्रसाद और उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह की उपस्थिति में हितग्राही मूलक शिविर का आयोजन किया। इसमें कपिल धारा कूप के सभी ऐसे हितग्रहियों की समस्याएं सुनी जिनके कूप अभी निर्माणाधीन है। सीईओ ने ऐसे 155 हितग्रहियों को जल्दी ही कूपों को पूरा करने को कहा। शिविर में सचिव, सरपंच व इंजिनियर आदि मौजूद रहे।