खुरई: नगर में अब एक दिन छोड़कर होगी जल सप्लाई,अवैध सिंचाई के कारण इंटक बेल में गिरा जल स्तर, नगर पालिका ने जारी की सूचना
Khurai, Sagar | Feb 15, 2024 नगर पालिका ने सूचना जारी की है कि नगर में अब जल सप्लाई एक दिन छोड़कर होगी। दरअसल किसानों द्वारा की गई अवैध सिंचाई के कारण बीना नदी में डेम और इंटेक बेल में जल स्तर इतना कम हो गया कि अब हर दिन जल सप्लाई नहीं किया जा सकता। इसलिए नगर पालिका ने यह तरीका निकाला है कि एक दिन छोड़कर जल सप्लाई किया जाए। दरअसल नगर पालिका अवैध सिंचाई को रोकने में असफल रही।