मंझनपुर: पवैया के कोच के निलंबन का विरोध, छात्रों ने मंझनपुर मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, डीएम से नहीं हो सकी मुलाकात
मंझनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पवैया के प्रधानाध्यापक व शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक को निलंबित किए जाने पर खिलाड़ी छात्रों ने नाराजगी जाहिर की है। खिलाड़ियों ने शिक्षक/कोच को बहाल कराने के लिए शनिवार को लगभग 1 बजे जिला मुख्यालय मंझनपुर में प्रदर्शन किया। हाल ही में प्राथमिक विद्यालय पवैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।