लाडपुरा: मंडल रेल प्रबंधक एवं एक इंजीनियर के खिलाफ रेलवे कॉलोनी थाने पर महिला ने जमीन हड़पने व SC ST एक्ट में मामला करवाया दर्ज
Ladpura, Kota | Jan 11, 2024 कोटा मंडल रेल प्रबंधक DRM एवं एक इंजीनियर के खिलाफ बुधवार को रेलवे कॉलोनी थाने पर अदालत के जरिये महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसमे महिला कन्या बाई ने अपनी पुश्तेनी जमीन पर रेलवे द्वारा कब्जा करने का आरोप लगा कर IPC की धारा420,418,435,447,442 तथा धारा 3 में मामला दर्ज करवाया है। रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।