मोहनपुर: मोहनपुर के तपोवन रिंग रोड के समीप ट्रैक्टर बाइक की हुई टक्कर, बाइक सवार पति पत्नी व बच्चे हुए गंभीर रूप से घायल
मोहनपुर के तपोवन रिंग रोड के समीप बुधवार दोपहर 2:30 बजे ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी व बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना के संबंध में घायल धनबाद निवासी कपिल प्रसाद के परिजनों ने बताया कि वह लोग धनबाद से हरकट्टा गांव मौसी के घर मिलने के लिए आए थे और मिलकर घर वापस जा रहे थे।