एटा: शहर कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को दिए अपराध नियंत्रण के आवश्यक दिशा निर्देश
एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन ने देर रात शहर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के महत्वपूर्ण अभिलेख की जांच की और वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने बीट पुलिस कर्मियों और हल्का प्रभारी को अपने-2 क्षेत्र में गश्त करने तथा अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए