बिक्रम: जवाहर नवोदय विद्यालय में हुई चोरी, सीसीटीवी की मदद से चोर को पुलिस ने पकड़ा
Bikram, Patna | Jun 12, 2025 बिक्रम में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में देर रात एक चोर के द्वारा की गई चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। जिसकी जानकारी गुरूवार की सुबह 8 बजे मिली। इस दौरान बताया गया है कि 112 पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को गिरफ्तार कर थाने ले गई और पुछताक्ष की जा रही है।