बिसवां: महेशपुर गांव पहुंचकर सांसद राकेश राठौर ने मार्ग दुर्घटना में मृत पिता-पुत्र के परिजनों से मुलाकात कर दी सांत्वना
Biswan, Sitapur | Jan 31, 2026 थानगांव क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटना के बाद पीड़ित परिवार के समर्थन में आम नागरिकों द्वारा रेऊसा चौराहे पर देर रात तक सड़क जाम किया गया था। इसी क्रम में महेशपुर गांव पहुंचकर सांसद राकेश राठौर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। सांसद राकेश राठौर ने कहा कि इस दुर्घटना में मृतक परिवार को कानूनी न्याय व आर्थिक सहायता दिलाई जायेगी।