बकानी: बकानी नगर में कल दूध की सप्लाई रहेगी बंद, दूध उत्पादकों व डेयरी संचालकों ने मूल्य वृद्धि को लेकर मीटिंग कर लिया निर्णय
बकानी में कल दूध की सप्लाई रहेगी बंद, डेयरियों पर नहीं मिलेगा दूध दूध का मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर दूध उत्पादकों व डेयरी संचालकों का फैसला बकानी। दूध के मूल्य में बढ़ोतरी की मांग को लेकर बकानी नगर में दूध उत्पादकों और डेयरी संचालकों ने बैठक कर बड़ा निर्णय लिया है। बालाजी पार्क में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि कल बकानी नगर में दूध की सप्लाई बंद रखी जाएगी।