लाडपुरा: कोटा में घर पर खड़ी कार का आया ऑनलाइन चालान, 19 दिन बाद ओवर स्पीड का मोबाइल पर भेजा गया, गाड़ी मालिक घबराया
Ladpura, Kota | May 20, 2025 कोटा के रंगबाड़ी इलाके के रहने वाले दीनदयाल को यातायात पुलिस की ओर से 1000 रुपए का ऑनलाइन चालान मिला। चालान में दी गई गाड़ी हुंडई कंपनी की है और उसका नंबर RJ20 TA 4080 साफ दिख रहा है, जबकि दीनदयाल के पास मारुति की स्विफ्ट डिजायर है, जिसका नंबर RJ20 TA 2080 है।