देवघर: जिला युवा कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में फव्वारा चौक पर पेय पदार्थ वितरित किया
जिला युवा कांग्रेस के द्वारा जिला अध्यक्ष आशीष भारद्वाज के नेतृत्व भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के बीच पेयजल एवं शीतल पर पदार्थ लस्सी, मैंगो फ्रूटी तथा बिस्किट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ देवघर के फव्वारा चौक से गुरुवार दोपहर 2:00 बजे आरंभ किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर अतिथि कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के द्वारा किया गया।