जगाधरी: यमुनानगर: प्रताप नगर में ₹40 करोड़ के धान घोटाले का भंडाफोड़, राइस मिल संचालक और पत्नी पर मामला दर्ज
यमुनानगर के प्रताप नगर स्थित राइस मिल में 40 करोड़ रुपए के सरकारी धान घोटाले का खुलासा हुआ है। चंडीगढ़ से पहुंचे फूड एंड सप्लाई विभाग के डायरेक्टर ने टीम सहित मिल का फिजिकल व दस्तावेजी सत्यापन किया, जिसमें भारी गड़बड़ी सामने आई। एक ही परिसर में स्थापित चार राइस मिलों में अनियमितताओं की पुष्टि हुई। विभागीय इंस्पेक्टर की शिकायत पर प्रताप नगर थाना पुलिस ने मिल संचालक व उनकी पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।