जगाधरी: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा, विपक्ष के बिखराव के कारण बिहार में मिली जीत
लघु सचिवालय मीटिंग में पहुंचे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि विपक्ष आज बिखरा पड़ा है जिसकी वजह से पहले उन्हें हरियाणा में और अब बिहार में पूरी तरह से जीत मिली। इसको लेकर उन्होंने बिहार की जनता का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि आज भी पक्ष पूरी तरह से बिखर गया है जिसके चलते लगातार लोग देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद कर रहे हैं।