जगाधरी: यमुनानगर: कलेसर जंगल से भटका हाथी, अराईयांवाला गांव में खेतों और झोपड़ियों को पहुंचाया नुकसान, किसानों ने बचाई जान
यमुनानगर के कलेसर जंगल से भटके एक हाथी ने अराईयांवाला गांव में खेतों में उतरकर भारी नुकसान पहुंचाया। गजराज ने गन्ने की फसल रौंदी, कई पेड़ उखाड़ दिए और किसानों की दो झोपड़ियों को तोड़ डाला। खेत में मौजूद किसान जान बचाकर भाग निकला। मामले सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गार्ड हरीश धीमान ने बताया कि पहले भी यहां जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा चुके हैं। पगमार्ग से अनुमान है कि इस बार सिर्फ एक हाथी आया था। उन्होंने किसानों को रात में आग जलाकर पहरा रखने की सलाह दी, ताकि हाथी फसलों के पास न भटके।