हजारीबाग पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 किलो डोडा और 30 टन स्पंज आयरन बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। विष्णुगढ़ एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम ने 15 माइल चरही इलाके में छापेमारी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि खेप पंजाब के नरेंद्र सिंह उर्फ काका के नेटवर्क से जुड़ी थी।