अवंतिपुर बड़ोदिया: शुजालपुर: कुणाल चौधरी का आरोप: मोहन सरकार किसानों को गुमराह कर रही है
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने प्रदेश की मोहन सरकार पर किसानों को आंकड़ों के जरिए गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि विकास, समर्थन मूल्य और राहत योजनाओं के बड़े-बड़े दावे कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत इससे अलग है। चौधरी ने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर खाद-बीज नहीं मिल रहा और फसल खरीदी में भी अव्यवस्थाएं बनी