गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के भीटीरावत के पास रविवार शाम एक ई-रिक्शा चालक ने शिक्षिका की स्कूटी में टक्कर मार दी। विरोध करने पर चालक ने शिक्षिका के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई भी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पिपरा निवासी रेनू चौधरी पत्नी पन्नेलाल चौधरी संतकबीरनगर जिले के मगहर स्थित एक विद्यालय में शिक्षिका हैं।