कोल: आगरा रेंज के DIG ने 38वीं वाहिनी पीएसी का वार्षिक निरीक्षण किया, खामियों को सुधारने के दिए निर्देश
Koil, Aligarh | Feb 19, 2026 अलीगढ़ की 38वीं वाहिनी पीएसी का आगरा रेंज के डीआईजी सत्येंद्र कुमार के द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया है। डीआईजी सत्येंद्र कुमार के 38वीं वाहिनी पहुंचने पर वाहिनी सेरेमोनियल गार्ड द्वारा उनका अभिवादन किया गया। इसके बाद उन्होंने वाहिनी का निरीक्षण किया और वाहिनी में मौजूद सभी शाखाओं का जायजा लिया।