कोल: फर्जी फर्म रजिस्टर कर ₹70 लाख की GST चोरी करने वाले CA सहित 4 गिरफ्तार, 3 लैपटॉप और 5 मोबाइल बरामद
Koil, Aligarh | Feb 19, 2026 अलीगढ़ पुलिस ने फर्जी फर्म रजिस्टर कर 70 लाख रुपए की जीएसटी चोरी करने वाले CA सहित कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के द्वारा एक बंद पड़ी फर्म को पुनः नई ईमेल और नंबर से शुरू किया गया था। आरोपितों ने उक्त फर्म से चार करोड़ 60 लाख का टर्नओवर किया। फर्म मालिक के पास 70 लाख जीएसटी का नोटिस पहुंचा तब जाकर उसने पुलिस को लिखित शिकायत की।