मेहनगर: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, डंडा और लोहे का राड बरामद
आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र के टेऊंगा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में फूलपुर पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा और लोहे की रॉड भी बरामद की है। टेऊंगा गांव निवासी मुकेश ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 9 जून को उनके भाई पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया ।