सिवनी मालवा: ग्राम मकोड़िया में ग्रामीण महिलाओं ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ मोर्चा खोला, 15 लीटर जब्त
सिवनी मालवा के ग्राम मकोडिया में कच्ची अवैध शराब के के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं द्वारा रविवार शाम 7 बजे अवैध कच्ची शराब के खिलाफ मोर्चाखोला गया। लगभग एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने आरोपी के खेत में पहुंच कर 15 लीटर अवैध कच्ची शराब को पकड़ा। वही आरोपी मौके से फरार हो गया है फिलहाल ग्रामीणों द्वारा सिवनी मालवा थाने में महिलाओ द्वारा आरोपी की शिकायत दर्ज कराई गई है