नानपारा: नानपारा में मोहर्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर, किया जा रहा फ्लैगमार्च
नानपारा में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने थाना नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने ताजिया मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।