ग्वालियर गिर्द: कल ग्वालियर के 80 हजार से ज्यादा घरों में रहेगी बिजली बंद, शहर के दर्जनों इलाकों में 5 घंटे का शटडाउन
ग्वालियर में रविवार 5 जुलाई को होने वाले बड़े बिजली शटडाउन का असर करीब 80 हजार से अधिक घरों पर पड़ने वाला है। बिजली विभाग द्वारा लाइन विभक्तीकरण, ट्रांसफार्मर स्थापना और संधारण कार्य के चलते शहर के दर्जनों इलाकों में सुबह से दोपहर तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसकी जानकारी विभाग ने शनिवार रात 9 बजे जारी की।