पीलीबंगा: गोलूवाला पुलिस ने जुआ सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार
गोलूवाला पुलिस ने जुआ सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सट्टे की खाईवाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज सोमवार को बताया कि हरप्रीत सिंह निवासी लिखमीसर को गोलूवाला से पीलीबंगा रोड पर सट्टे की खाई वाली करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच विजय सिंह एएसआई कर रहे हैं।