परसिया: पट प्रतियोगिता में सचिन की जोड़ी ने बाजी मारी, ₹51 हजार का पुरस्कार जीता, नकुलनाथ ने पुरस्कार बांटे
जाटाछार में कोमी एकता पट प्रतियोगिता का फाईनल गुरुवार को आयोजित किया गयां। गुरुवार को पूर्व सांसद नकुलनाथ ने 5 बजे विजेताओं को 5पुरस्कार वितरण किया। चांदामेटा के सचिन पायलेट की बैल जोडी ने प्रथम पुरस्कार जीता। गुड्डू पटेल लखनवाड़ा सिवनी उप विजेता रहे।द्वितीय पुरस्कार रामकिशोर अनघोडी छिंदवाड़ा , उप विजेता मास लाल पटेल अमरवाड़ा रहे।