बागपत: किसानों के घरों में छापेमारी कर बिजली चोरी का आरोप लगाकर वसूली के विरोध में BKU ने बागपत में धरना दिया
शुक्रवार को करीब दो बजे मिली जानकारी के अनुसार भाकियू के जिला प्रवक्ता चौधरी हिम्मत सिंह ने आरोप लगाया कि कई दिन पहले काठा गांव में किसानों के घर पर विजिलेंस टीम ने छापामारी की। छापामारी के दौरान घर में मौजूद महिला के साथ अभद्रता भी की। उन्होंने कहा कि विजिलेंस टीम ने रात में कई गांवों में किसानों के घरों में छापामारी की।