बागपत: बकरा ईद पर शहर काजी ने जारी किया बयान, कहा- मदरसे में सुबह 7 बजे होगी नमाज
बागपत के शहर काजी हबीबुर रहमान ने ईद उल अजहा बकरीद को लेकर शुक्रवार को करीब 4:00 बजे सोशल मीडिया पर महत्वपूर्ण संदेश जारी किया उन्होंने बताया कि बकरा ईद की नमाज सुबह 7 बजे मदरसे में होगी कई ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कोई भी व्यक्ति बाहर नवाज ज्यादा नहीं करेगा खुले में कुर्बानी की मनाही है साथ ही कुर्बानी के जानवरों का वीडियो बनाने पर भी रोक लगाई गई