बागपत: किसान मजदूर संगठन ने विद्युत संबंधित समस्याओं को लेकर बड़ौत के एक्शन कार्यालय पर होने वाले धरने पर हिलवाड़ी में की चर्चा
शुक्रवार को करीब साढे 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार किसान मजदूर संगठन बागपत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक के मुताबिक किसान मजदूर संगठन बागपत के जिलाध्यक्ष कालूराम हिलवाडी के आवास पर विद्युत संबंधित समस्याओं को लेकर चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं ने आगामी दस जून को बड़ौत के एक्शन कार्यालय बड़ौत पर धरना देने का निर्णय लिया गया।