परिहार: परिहार में नेत्र जांच और मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन
सीतामढ़ी जिले के परिहार में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मोतियाबिंद की भी जांच की गई। दर्जनों लोगों के आंख जांच के बाद उन्हें आंख की सही देख रेख के लिए उचित परामर्श भी दिया गया। इस दौरान चिकित्सक ने दर्जनों लोगों में मोतियाबिंद सहित विभिन्न आंख से जुड़े रोग की जांच की।