परिहार: परिहार थाना क्षेत्र के सिसवा में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर, दो युवक घायल
परिहार थाना क्षेत्र के सिसवा में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक पर सवार दोनों युवक जख्मी हो गए हैं। शुक्रवार को 3:30 पर दोनों जख्मी युवक को इलाज के लिए परिहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों युवक की स्थिति को नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।