परिहार: इंदरवा गांव में तीन घरों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
परिहार प्रखंड के इंदरवा गांव में शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि 3 बजे तीन घरों में आग लग गई। आग लगने की इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान घर के अंदर रखा फर्नीचर का सामन साइकिल अनाज कपड़े और अन्य सामान भी जल गए। जिन लोगों के घर में आग लगी है। उसमें नूरिया खातून समसा खातून ,असमीना खातून का घर शामिल है।