उधवा: पूर्वी उधवा पंचायत के कचहरी घाट में ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान
उधवा प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी उधवा पंचायत अंतर्गत कचहरी घाट में मंगलवार को दो सौ केवीए ट्रांसफार्मर में खराबी आने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे गांव में अंधेरा छा गया है। मंगलवार को अपराह्न करीब साढ़े 4 बजे जानकारी मिली कि प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी उधवा पंचायत अंतर्गत कचहरी घाट में लगा दो सौ केवीए का ट्रांसफार्मर में अचानक खराबी आ गई।