अररिया: सिकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती ने की आत्महत्या, शव को पोस्टमार्टम हेतु लाया गया अस्पताल
Araria, Araria | Mar 15, 2025 अररिया के सीकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग में एक युवती ने कुछ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया. घटना की सूचना परिजनों को जब मिली तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने सब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया.