महसी: बैवाही में 22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, दो वर्ष का बेटा हुआ अनाथ
खैरीघाट थाना क्षेत्र के बैवाही गांव में सोमवार सुबह 22 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका की पहचान नेहा पत्नी स्वर्गीय जगदीश प्रसाद साहू के रूप में हुई है।उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी और उसका दो वर्ष का एक बेटा है।।