निवाड़ी: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निवाड़ी जिले के घूगसी में प्रवेश कर गई
Niwari, Niwari | Nov 27, 2024 बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा मंगलवार की रात्रि 8:00 बजे के लगभग निवाड़ी जिले के घूगसी में प्रवेश कर गई।जहां पर यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओ ने श्री राम पैलेस और शारदा महाविद्यालय में रात्रि विश्राम किया तो वही इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित भी किया।