निवाड़ी: निवाड़ी कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ रेस्ट एरिया निवाड़ी भाटा का निरीक्षण किया
Niwari, Niwari | Nov 26, 2024 आज कलेक्टर लोकेश जांगिड़ ने पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आज आने वाली पदयात्रा के संबंध में रेस्ट एरिया निवाड़ी भाटा में पहुंचकर जायजा लिया। तो वही इस दौरान उन्होंने पदयात्रा के संबंध में कानून शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।