प्रतापगढ़: जिलेभर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
प्रतापगढ़ जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली। गुरुवार देर रात तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रुक-रुक कर जारी रहा। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे एक बार फिर तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। यह बारिश लगभग एक घंटे तक लगातार होती रही, जिससे शहर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह बदल गया। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और लोग