खंडवा: पंधाना में झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई के बाद सील क्लिनिक चालू, दो और क्लिनिक सील, गांधवा वाले डॉक्टर पर FIR नहीं
खंडवा जिले के आदिवासी बाहुल्य पंधाना क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के कारण मौतों का सिलसिला जारी है। ताजा मामला ग्राम गांधवा का है, जहां एक सरकारी ड्रेसर के विदेश से अधूरी पढ़ाई छोड़कर आए बेटे के गलत इलाज से डेढ़ साल के मासूम की जान चली गई। मामला सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने थाने में बेटे पर फिर के लिए आवेदन दिया, यह जानकारी शनिवार सुबह 10 बजे की है।