सफीपुर: मियागंज सीएचसी के डॉक्टर पर बाहर की जांच-दवा लिखने का आरोप, उन्नाव में चिकित्सा प्रभारी ने शुरू की जांच
Safipur, Unnao | Apr 26, 2026 उन्नाव के मियागंज सीएचसी में डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। जारुल्लानगर निवासी स्वदेश कुमार ने शिकायत की है कि उनकी चार वर्षीय भतीजी श्रृष्टि को तेज बुखार, दस्त और उल्टी होने पर शनिवार देर रात 11 बजे के करीब अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर मौजूद नहीं थे। सुबह आने पर डॉक्टर ने करीब 900 रुपये की जांचें और 400 रुपये की दवाएं बाहर से लिख दीं। महंगा