कोटा: ग्राम कलमीटार में रतनपुर पुलिस ने 6 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
Kota, Bilaspur | May 9, 2025 ग्राम कलमीटार में एक व्यक्ति अपने घर में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखा है, और बिक्री कर रहा है, की सूचना पर रतनपुर पुलिस रेड करवाई किया। जहां ग्राम कलमीटार निवासी ब्रह्मा सौंरा के घर में रेड करने पर 6 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1200 रुपए को जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।