कोटा: रतनपुर पुलिस ने गांव लखराम की शराब भट्टी में कर्मचारियों के साथ मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kota, Bilaspur | May 9, 2025 ग्राम लखराम के शराब भट्टी के अंदर घुसकर तोड़फोड़ व कर्मचारियों के साथ मारपीट करने की सूचना पर थाना रतनपुर द्वारा टीम रवाना कर लखराम शराब भट्टी के पास से कर्मचारियों के साथ मारपीट तथा शराब भट्ठी में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी विकास चौहान ,रोहित चौधरी, दीपक यादव सभी निवासी थाना बाल्को जिला कोरबा को पकड़ कर थाना लाया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।