कोटा: कोटा ब्लाक के अमने में आयोजित शिविर में 3060 आवेदनों का हुआ समाधान, निराकरण की दी गई जानकारी
Kota, Bilaspur | May 8, 2025 सुशासन तिहार के तहत आज कोटा ब्लॉक के अमने में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। गुरुवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार शिविर में लगभग 3400 आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। इनमें से 3060 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है। मौके पर ही हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया और सामग्री का वितरण किया गया।