सागर नगर: महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
मध्यप्रदेश के सागर में मकरोनिया स्थित महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग बुझाने की कोशिश में ब्रांच मैनेजर भी झुलस गया।दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक कार जब्त किए जाने से नाराज था |