देपालपुर: बेटमा में कृषि विभाग ने नरवाई प्रबंधन पर चलाया जागरूकता अभियान, फायदे और नुकसान बताए
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला इंदौर के बेटमा क्षेत्र में कृषि विभाग द्वारा नरवाई प्रबंधन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कृषि विभाग का अमला गांव-गांव पहुंचकर किसानों को नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दे रहा है। अधिकारियों ने सोमवार सुबह 10 बजे बताया कि नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरता कम होती है, साथ ही पर्यावरण और