जलालाबाद: जलालाबाद मे रामगंगा नदी व बैगुल नदी मे आई बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण,दियेआवश्यक दिशा निर्देश
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद में रामगंगा एवं बैगुल नदियां खतरे के निशान पर चल रही हैं, नदियों में आई बाढ़ से कई गांव पानी से घिर गए हैं। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आज रायपुर गांव का निरीक्षण किया और लेखपाल राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदारों को नाव से गांव में जाकर लोगों की समस्याएं सुनकर निराकरण के निर्देश दिए।